पंचवर्षीय योजना तथा कृषि एवं ग्रामीण विकास
अरूण कुमार पाण्डेय
प््रााध्यापकए अर्थशास्त्रए सेठ आरण्सीण्एसण् महाविद्यालय, दुर्ग (छ.ग.)
साराँष
1947 में स्वतन्त्रता प्राप्ति के पश्चात भारत को व्यापक निर्धनता व्यापक बेरोगारी, कृषि की न्यू उत्पादकता औद्योगिक विकास की समस्याओं का सामना करना पड़ा। माक्र्स और एंजल्स के वैज्ञानिक समाजवाद के आधार पर सोवियत रूस ने अपने देश के विकास लिए समग्र राष्ट्रीयकरण पर आधारित आयोजन को अपनाया। सोवियत रूस की योजनाओं की सफलता से प्रभावित होकर पंडित जवाहर लाल नेहरू ने भारत के आर्थिक विकास के लिए लोकतांत्रिक समाजवाद पर आधारित आयोजन को स्वीकार किया। भारत ने पूंजीवाद और वैज्ञानिक समाजवाद के बीच के रास्ते को स्वीकार करते हुए मिश्रित अर्थव्यवस्था के ढ़ांचे को भारत के लिए स्वीकार किया जिसमें सार्वजानिक क्षेत्र के साथ निजी क्षेत्र की भूमिका को भी स्थान दिया गया। समाजवादी समाज की स्थापना करने के लिए निर्धन एवं निम्न जीवन स्तर व्यतीत करने वालेे लोंगो के लिए चिकित्सा, शिक्षा, खाद्य, कपड़ा, आवास आदि, मूलभूत आवश्यकताओं की व्यवस्था करना है। भारत के पंचवर्षीय योजनाओं में इन्ही उद्देश्यों को लेकर चल रही है।
स्वतन्त्रता पश्चात भारत के समग्र आथिेक सामाजिक विकास की आवश्यकता तीव्रता से महसूस की गई। विश्व के अन्य देशों की तुलना में भारत प्रत्येक क्षेत्र में पिछड़ा हुआ था। भारत के पास विश्व के कुल भू क्षेत्र का 2.4 प्रतिशत भाग है किन्तु उसे विश्व की कुल जनसंख्या के 16 प्रतिशत का पालन पोषण करना पड़ता है। 1901 में भारत की जनसंख्या 23.6 करोड़ थी जो 1951 में बढ़कर 36.1 करोड़ हो गई। बढ़ती हुई जनसंख्या के लिए खाद्यान्न उत्पादन को बढ़ाना आवश्यक हो गया। देश की समृद्धि प्रत्यक्षतः कृषि तथा उद्योग के विकास पर निर्भर करती है। इस तथ्य को महसूस करते हुए प्रथम पंचवर्षीय योजना में कृषि को अधिक महत्व दिया गया। देश में अभूतपूर्व खाद्य की कमी को देखते हुए यह आवश्यक भी था। बढ़ती हुई मुद्रा स्फीति, शरणार्थियों का दबाव तथा देश के विभाजन के बाद बर्बाद अर्थव्यवस्था का सर्वागीणं विकास को आधार मानकर प्रथम पंचवर्षीय योजना की ब्यूह रचना की गई।
प्रथम पंचवर्षीय योजना में कृषि क्षेत्र को प्राथमिकता करते हुए खाद्य सुरक्षा की अवधारणा को महत्वपूर्ण लक्ष्य के रूप में स्वीकार किया। खाद्य सुरक्षा से अभिप्राय है- मानवीय जीवन को कायम रखने के लिए सभी को अनाज, दालों, दूध एवं दूध के उत्पाद, सब्जियाॅं, फल, मछली, अण्ड़े और गोश्त को शामिल कर सकते हैं। खाद्य अतिरेक वाले देश खाद्य अतिरेक का प्रयोग एक ऐसे हथियार के रूप में करते हैं कि कई देशों को बड़ी ताकतों की नीतियों के प्रति घुटने टेकने के लिए मजबूर कर देते हैं। भारत ने यह अनुभव किया है कि खाद्यों के बारे में संधि करना कितना कठिन है। खाद्य सहायता के साथ जुड़े हुए राजनीतिक बन्धनों से राष्ट्रीय अभिमान को ठेस अवश्य लगती है। नेहरू ने कहा था जैसे ही हम खाद्य में आत्मनिर्भर हो जाते हैं तभी हमारे लिए प्रगति और विकास करना संभव होगा। पहली पंचवर्षीय योजना अपने उद्देश्यों में सफल रही है।
द्वितीय पंचवर्षीय योजना में कृषि के स्थान पर भारी तथा मूल उद्योगों को प्रोत्साहित किया गया।
परिणामतः खाद्यान्न की समस्या पुनः उत्पन्न हो गई तृतीय पंचवर्षीय योजना में कृषि को फिर प्राथमिकता प्रदान की गई। चतुर्थ पंचवर्षीय योजना में कृषि को प्राथमिकता दी गई जिससे कि देश कृषि के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बन सकें। पांचवी योजना में गरीबी उन्मूलन एवं आत्मनिर्भरता के उद्देश्य को स्वीकार किया गया। छठवीं योजना में सर्वाधिक प्राथमिकता अधिकाधिक रोजगार सृजन करने वाले और निर्धन व्यक्तियों के जीवन स्तर पर बहुत प्रभाव डालने वाले क्षेत्रों को दी गई सातवीं योजना में गरीबी कम करने, उत्पादकता बढ़ाने व रोजगार के अवसर में वृद्वि को प्राथमिकता प्रदान की गई है। आठवीं योजना में रोजगार सृजन, खाद्य पदार्थो में आत्मनिर्भरता तथा समाज सेवाओं को प्राथमिकता प्रदान की गई। नवीं योजना में ग्रामीण विकास, मूल्यों में स्थायित्व, समाज को न्यूनतम मूलभूत सेवायें प्रदान करना, जनसंख्या वृद्वि को रोकना, महिलाओं और कमजोर वर्ग के लोंगो को शक्तियाॅं प्रदान करना, पंचायती राज को बढ़ावा देना व आत्मनिर्भरता का लक्ष्य निर्धारित किया। दसवीं योजना में निर्धनता अनुपात में कमी, रोजगार के अवसरों में वृद्वि, साक्षरता प्रतिशत में वृद्वि, पेयजल उपलब्धता में वृद्वि का लक्ष्य निर्धारित किया गया। ग्यारहवी योजना में शिक्षा, स्वास्थ्य, गरीबी उन्मूलन तथा बुनियादी ढ़ांचे का विकास करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।
देश में नियोजन के 61 वर्ष पूरे हो चुके हैं। इन वर्षो में देश ने निः सन्देह प्रगति की है। कृषि का उत्पादन बढ़ा हैं उद्योगो का विकास हुआ है। परिवहन एवं संचार सुविधाओं में वृद्वि हुई है। शिक्षा का प्रसार हुआ हैं। विदेशी व्यपार के आकार में समुचित विकास हुआ है। राष्ट्रीय आय, घरेलू बचत व विनियोग दरों में वृद्वि हुई है। हम आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हुए हैं लेकिन अभी भी गरीबी, बेरोजगारी, मंहगाई तथा जनसंख्या को नियंत्रित करने में सफलता नहीं मिली हैं।
1. राष्ट्रीय एवं प्रतिव्यक्ति आय में वृद्वि -
2. 1950-51 में चालू मूल्यों के आधार पर राष्ट्रीय आय 9678 करोड़ रू. थी प्रतिव्यक्ति की आय 255 रू. थी 2009-10 में यह बढ़कर क्रमशः 44,64,854 करोड़ रू. व 33,731 रू. हो गयी है। लेकिन अभी भी अन्य देशों की तुलना में भारत में प्रति व्यक्ति आय बहुत कम है जैसा कि निम्न विवरण से स्पष्ट है-
2. कृषि क्षेत्र में विकास आर्थिक नियोजन के 61 वर्षो में कृषि उत्पादन में वृद्वि हुई है। खाद्यानों का उत्पादन 1950-51 में 508 लाख टन था वह 2009-10 में बढ़कर 2182 लाख टन हो गया है। सिंचाई सुविधायें 1950-51 में 2.26 करोड़ हेक्टयर क्षेत्र में उपलब्ध थी वर्तमान में यह सुविधा 10.82 करोड़ हेक्टयर क्षेत्र में उपलब्ध है भारत में कृषि उत्पादन एवं सिंचाई की उपलब्धता को निम्न तालिकाओं में प्रदर्शित किया गया है -
1950-51 की तुलना में दालों के उत्पादन में वृद्वि हुई किन्तु योजना काल में इसका उत्पादन 1.7 गुना हुआ है। कुल खाद्यान्नों में दाल का भाग 16.5 प्रतिशत था जो कि घटकर 2009-10 में 6.7 प्रतिशत रह गया है। खाद्यानों के संबंध में पहले खतरा नजर नहीं आ रहा था लेकिन अब स्थिति चिन्ताजनक है। विभिन्न अनुमानों के अनुसार वर्ष 2020 तक हमें 224 लाख टन से लेकर 296 लाख टन दाल की आवश्यकता होगी । दीर्घकालीन अनाज नीति से जुड़ी एक उच्च स्तरीय समिति के निष्कर्षों के मुताबिक यह मांग 260 लाख टन की होगी । वर्ष 2020 में इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमें दालों के उत्पादन स्तर को 191 लाख टन से बढ़ाते हुए इसमें 69 लाख टन का इजाफा करना होगा। इसके लिए कृषि संबंधी रणनीति में व्यापक परिवर्तन की आवश्यकता है।
चावल के उत्पादन में 3 गुनी से अधिक वृद्वि गेहूॅ के उत्पादन में गुने की वृद्वि हुई हैं। ज्वार और बाजरा की उत्पादकता लगभग गुनी हो गई है। दालों की उत्पादकता में गुनी वृद्वि भी नहीं हो पाई है।
तिलहन क उत्पादन में लगभग दूगनी वृद्वि, गन्ना के उत्पादन में दूगनी वृद्वि, कपास के उत्पादन में गुनी वृद्वि, जूट के उत्पादन में 2.3 गुनी वृद्वि, आलू के उत्पादन में गुनी वृद्वि हुई है। चाय, काफी और रबड़ के उत्पादन में भी वृद्वि हुई हैं।
सन् 2012-13 में खाद्यान्न उत्पादन में 3 प्रतिशत की गिरावट संभावित है। 2011-12 में खाद्याान्न उत्पादन 257.44 मिलियन टन था। 2012-13 में यह घटकर 250 मिलियन टन हो जायेगा। कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात एवं राजस्थान में सूखे की स्थिति के कारण यह स्थिति बन रही है। खरीफ फसल के उत्पादन में 10 प्रतिशत अर्थात 117.8 मिलियन टन की गिरावट संभव है। कृषि उम्पादों का निर्यात बढ़ा है। 10 मिलियन टन चावल का तथा 3 मिलियन टन गेहूॅं का निर्यात किया गया। दालों के आयात में देश द्वारा 10,000 करोड़ रूपये व्यय किये जाते हैं। दलहन एवं तिलहन के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के लिए हर संभव प्रयत्न आवश्यक है।
बारहवीं योजना के दृष्टिपत्र के अनुसार मांग पक्ष में अर्थव्यवस्था में कुल मिलाकर व प्रतिशत की वृद्वि से 4 प्रतिशत की वृद्वि की मांग पैदा होने की आशा है। जिसमें खाद्यान्न मांग में प्रतिवर्ष दो प्रतिशत की वृद्वि होगी और गैर-खाद्यान्न में 5 से 6 प्रतिशत की वृद्वि होगी। चुनौती यह है कि बढ़ती हुई आय के साथ बढ़ रही भारत की जनसंख्या का पेट कैसे भरा जाय।
1981-90 के दशक में कृषि की उत्पादकता में 1.62 प्रतिशत की वार्षिक वृद्वि हो रही थी। जबकि 1991-2000 के दशक में यह वृद्वि केवल 1.55 प्रतिशत ही थी। 2001-20 की अवधि में कृषि का विकास प्रतिवर्ष 3.5 से 4 प्रतिशत की दर से होता है तो कृषि उत्पादकता में 1.72 से 2.08 प्रतिशत की वृद्वि करनी होगी और यदि कृषि उत्पादन में 3.8 प्रतिशत से 4.8 प्रतिशत की वृद्वि होती है तो उत्पादकता में 1.9 से 2.5 प्रतिशत की वार्षिक वृद्वि होनी चाहिए। बीते दशक के दौरान भारतीय उद्योग जहाॅं लगातार उत्साहवर्धक वृद्वि कर रहे थे भारतीय कृषि की स्थिति यथावत बनी रही। हर आने वाली सरकार ने अनेक उपाय किए किन्तु परिणाम संतोषजनक नहीं रहे। यह आश्चर्यजनक इसलिए भी कहा जायेगा क्योकि वर्ष 2008 को छोड़कर इस पूरी अवधि में मानसून लगातार अनुकुल बना रहा और यह दशक नियमित वर्षा वाली कुछ लंबी अवधियों में शुमार किये जाने लायक दशा बना । इस अनुकूल आंरभिक स्थिति के बावजूद कृषि क्षेत्र की विकास दर अल्प बनी रही इसका प्रमुख कारण सार्वजनिक निवेश का स्थिर बने रहना ही है। जब यह महसूस किया गया कि सिंचाई तथा अन्य मदों पर सार्वजनिक निवेश के त्वरित परिणाम हासिल नहीं हुए तो धन का आबंटन अन्य क्षेत्रों में किया जाने लगा।
वैश्विक मंदी के उपरांत जब विशेषज्ञों की यह आमराय बनी कि मंदी के वर्षो में भारतीय उद्योगों को स्थिरता प्रदान करने वाली ताकत ग्रामीण भारत की उपभेक्ता वस्तुओं की मांग को बनाये रखना कृषि उत्पादकता की बढ़ोत्तरी से ही संभव है। भारत का धीमा आर्थिक विकास निश्चित रूप से चिन्ता का कारण हैं। आई.एम.एफ ने भारत के आर्थिक विकास दर को 6.1 प्रतिशत के स्थान पर 4.9 प्रतिशत अनुमानित किया है। प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार डाॅ. रघुराजन ने कहा है कि भारत का आर्थिक विकास दर 5 प्रतिशत से कम नहीं होगा। आर्थिक विकास लोगों के कल्याण में वृद्वि का गारंटी नहीं है। भारत में पिछले दस वर्षो में आर्थिक विकास की दर जहाॅं 8 प्रतिशत के आस-पास रही है वही गरीबी की दर में गिरावट तुलनात्मक रूप् से कम रही है। एक ओर उच्च वर्ग एवं उच्च मध्य वर्ग के आयो में तीव्र वृद्वि हुई है। जबकि गरीबों की आय में उसी अनुपात में वृद्वि नहीं हुई हैं। 2004-05 के मूल्य के आधार पर प्रति व्यक्ति आय 38527 रू था जबकि 30 प्रतिशत गरीबों की आय शहरी क्षेत्र में 10308 रू तथा ग्रामीण क्षेत्र में 8074 रू. था। आर्थिक विकास के साथ असमानता में कमी आवश्यक है।
क्या किया जाना चाहिए -
1. सरकार को अपनी नीतियों से एक ऐसा वातावरण प्रदान करना होगा जिसमें हमारे किसानों और उधमियों की रचनात्मक भावना को पूरा समर्थन और प्रोत्साहन मिलें।
2. वृहद आर्थिक स्थिरता का वातावरण बनाये रखना।
3. कुशलतापूर्वक कार्य करने वाले बाजार
4. सृदृढ़ वित्तीय प्रणाली
5. पारदर्शिता के साथ सुशासन और कानून के राज को प्रभावी ढ़ग से लागू करना
6. देश को अपनी आगोश में लपेटे नकारात्मकता की भावना से बचाना होगा।
7. पी.पी.पी. (चनइसपबए चतपअंजमए ेममजवत चंतजदंतेीपच) को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
8. कृषि में 4 प्रतिशत विकास दर को प्राप्त करना बहुत आवश्यक है इससे जमीन की उत्पादकता 80 से 100 प्रतिशत तक बढ़ाई जा सकती है।
9. सिंचाई की समुचित व्यवस्था
10. भारतीय किसानों की 50 प्रतिशत आबादी महिलाओं की है और खेती में काम करने वाले श्रमिकों में 60 प्रतिशत महिलाएॅं हैं। महिला किसानों के सशक्तीकरण पर ध्यान देना आवश्यक है।
11. कृषि अनुसंधान को जल कुशलता पर ध्यान देना होगा और फसलों के ऐसे प्रकार विकसित करने होंगे जिनमें पानी की जरूरत कम हों।
12. राज्य सरकारें बुनियादी सुविधाओं के विकास और श्रमशक्ति भी दक्षता बढा़ने की कोशिशें तेज करें तथा पिछड़े क्षेत्रों में उद्योग धंधे प्रांरभ किए जाएं।
13. उद्योगों का विकास ऐसा होना चाहिए जिसमें अधिक श्रमशक्ति लगाई जा सके और जो श्रमशक्ति लगाई जाय वह ग्रामीण क्षेत्रों से आई हुई हो।
14. गैर कृषि सेवाओं में वृद्वि कर नये रोजगार के अवसर पैदा किया जाय।
15. लम्बी अवधि में सब्सिडी से किसानों कों स्वतन्त्र करना होगा।
16. उन्नत किस्म के बीजों का उपयोग करना होगा।
17. राजकोषीय घाटे को 5.1 प्रतिशत से कमकर 3 प्रतिशत के स्तर पर लाना।
18. सबसे अधिक महत्वपूर्ण आर्थिक तत्वों के अतिरिक्त गैर-आर्थिक तत्वों को अधिक ध्यान दिये जानें की महती आवश्यकता है।
अन्त में यह कहा जा सकता है कि यदि कृषि की दुर्गति होती है और गरीबी एवं भूखमरी लंबे समय तक बरकरार रहती है वो नक्सलवाद का प्रसार और अधिक होगा। एक भूखा आदमी न तो तर्क को सुनता है और न ही धर्म को और न ही वह किसी प्रार्थना के आगे नतमस्तक होता है। जहाॅं भुखमरी होगी वहाॅं शंाति स्थापित नहीं हो सकती। भारत में दुनिया के सबसे अधिक कुपोषित बच्चे, महिलाएॅं एवं पुरूष हैं। आधुनिक उद्योग रोजगार रहित विकास को प्रोत्साहित करते हैं, जबकि कृषि, पशुपालन, मतस्य-पालन, वानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण रोजगार परक विकास को प्रोत्साहित करते है। इसलिए कृषि को सबसे अधिक महत्व दिया जाना चाहिए।
Received on 19.09.2012
Revised on 03.11.2012
Accepted on 12.12.2012
© A&V Publication all right reserved
Research J. Humanities and Social Sciences. 4(1): January-March, 2013, 27-31